विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा पहुंची अमेरा, किसानों से किए संवाद
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू व शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश धुर्वे कार्यक्रम मे रहे मौजूद
डिंडोरी हर पहर खबर गाँव शहर । शहपुरा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम अमेरा में विकसित संकल्प यात्रा पहुंचकर किसानों को कृषि से संबंधित विशेषज्ञों के द्वारा कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने गौवंश आधारित जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए जिसमें केंचुआ खाद,जीवामृत, बीजोपचार ऐसे अनेक जैविक खाद एवं उत्पाद का उपयोग कर अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती करने को कहा तथा जिन किसानों को जैविक खेती करनी है वे निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते है जिसके लिए नर्मदांचल गौ-सेवा समिति के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व केविनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने भी किसानों से वार्तालाप कर कहा की खरीफ फसल पर बोनी करने से पूर्व किसानों को बीज मिल जाना चाहिए।
जिसके लिए तत्काल डीडीए से फोन पर बात करके बीज कब तक जिला डिण्डौरी में आएगी और डिण्डौरी जिले के हिसाब से कम दिन वाली बीज मिलना चाहिए बातचीत की गई यही किसानों की मांग है साथ ही नींदा नाशक पर किसानों को दवाइयों मे सब्सिडी मिलना चाहिए।
कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर पीएल अम्बुलकर ने उन्नत तकनीक के बारे मे जानकारी देकर कीटों से संबंधित व फसल मे अनेक प्रकार के रोगों से बचाने। कैसे अधिक उत्पादन लिया जाए इस पर विस्तृत जानकारी दिया गया।
कृषि विभाग के एस डी ओ चेतराम अहिरवार ने भी कतार विधि एवं बीजों को समय पर बोनी करने व कृषि से संवंधित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में शहपुरा क्षेत्र विधायक ओम प्रकाश धुर्वे, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा ठाकुर,भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर पी.एल.अम्बुलकर, कृषि विभाग से एस.डी. चेतराम अहिरवार,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोमान सिंह चौहान,भारत सिंह सैयाम, ग्रामीण उद्यान से मौसम मरकाम, फसल बीमा के मयंक सेन,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, व किसान आदि लोग उपस्थित रहे।