विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा समापन सत्र पर देवरीखुर्द पर पहुंची, किसानों से किए संवाद
नई तकनीक का प्रयोग कर किसान आत्मनिर्भर बन सकता है: वैज्ञानिक डॉ. पी एल अम्बुलकर
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू व शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद मौर्या कार्यक्रम मे रहे मौजूद
शहपुरा हर पहर खबर गाँव शहर । शहपुरा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम देवरीखुर्द में विकसित संकल्प यात्रा पहुंचकर किसानों को कृषि से संबंधित विशेषज्ञों के द्वारा कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने गौवंश आधारित जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए जिसमें केंचुआ खाद,जीवामृत, बीजोपचार ऐसे अनेक जैविक खाद एवं उत्पाद का उपयोग कर अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती करने को कहा तथा जिन किसानों को जैविक खेती करनी है वे निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते है जिसके लिए नर्मदांचल गौ-सेवा समिति के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अम्बुलकर ने उन्नत तकनीक के बारे मे जानकारी देकर कीटों से संबंधित व फसल मे अनेक प्रकार के रोगों से बचाने। कैसे अधिक उत्पादन लिया जाए इस पर विस्तृत जानकारी दिया गया।
कृषि विभाग के एस डी ओ चेतराम अहिरवार ने भी कतार विधि एवं बीजों को समय पर बोनी करने व कृषि से संवंधित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर पी.एल.अम्बुलकर, कृषि विभाग से एस.डी.ओ.चेतराम अहिरवार,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोमान सिंह चौहान,भारत सिंह सैयाम, ग्राम सरपंच, सचिव व किसान आदि लोग उपस्थित रहे।