Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण काला अध्याय आपातकाल – शशांक श्रीवास्तव,मंडला जेल में हमें दी गई विभिन्न प्रकार की आसहनीय यातनाएं- कैलाशचंद जैन

देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण काला अध्याय आपातकाल – शशांक श्रीवास्तव,मंडला जेल में हमें दी गई विभिन्न प्रकार की आसहनीय यातनाएं- कैलाशचंद जैन

डिण्डौरी हर पहर खबर गाँव शहर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं कटनी नगर निगम के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में व भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व मे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ सेमिनार सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर सेमिनार प्रारंभ किया। लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद जैन, जय नारायण साहू, द्वारका प्रसाद गुप्ता का भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने संबोधित करते हुए कहा आज का यह दिन हमारे लिए बहुत ही दुखद है लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला दिवस नहीं हो सकता इंदिरा गांधी की रहते देश मैं जिस प्रकार से राष्ट्रपति शासन लगाकर विपक्ष के साथ-साथ पूरे लोकतंत्र को कुचलना का प्रयास किया गया है यह बहुत ही दुखद रहा है कांग्रेस शासन काल में लोकतंत्र का ऐसा पतन हुआ कि जिलों में बंद लोगों को अपने परिजनों के अंतिम क्रिया में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी गई और इन लोगों में वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे जिन्हें अंतिम संस्कार में जाने की भी अनुमति नहीं दी गई मुख्य अतिथि शशांक श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल सौंप दिया यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब सत्ता पर संकट होती है वह संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते आज कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा संविधान यात्रा निकाली जा रही है उसे समय इनका संविधान कहां था उस समय खतरे में नहीं था क्या आज जिस प्रकार के नाटक कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है संविधान खतरे को लेकर आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस आज भी सत्ता की चाबी अपने खानदानी जेब में रखी जाती है विपक्ष गठबंधन की आवाज़ आज भी कांग्रेस अध्यक्ष के घर से होती है और यह बताने के लिए काफी है कि तंत्र आज भी परिवार के चरणों में समर्पित है। लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 1971 में लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बावजूद इंदिरा गांधी की वैधानिकता को चुनौती मिली उनके विपक्षी उम्मीदवार राज नारायण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव को भ्रष्ट आचरण और सरकारी में सैलरी के आरोप लगाते हुए चुनौती दी थी देश की अर्थव्यवस्था मंदी की दौड़ में गुजर रही थी जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है देश की आर्थिक बदहाली महंगाई खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था 8 में 1974 को जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में ऐतिहासिक रेल हड़ताल पूरे देश को जकड़ लिया इस आंदोलन को रोकने के लिए इंदिरा गांधी ने 1975 में राष्ट्रपति शासन लगाने लगाने का कार्य किया जिसमें देश के बड़े नेताओं के साथ-साथ मुझे 18 महीने जेल की यात्रा करने पड़ी मंडला के जेल में कांग्रेस द्वारा प्रशासनिक निर्देश था कि जितनी यातनाएं दे सकते हैं वह सब दे दो इसमें हमें भूखे प्यासे रखने के साथ ही यातनाएं दी गई वह सब आज भी यादें ताजा है। जो संविधान बार-बार साहेब भीमराव अंबेडकर ने जनता को अधिकार देने के लिए बनाया था कांग्रेस ने उसी को हथियार बनाकर जनता के अधिकार छीन लिए आपातकाल के 21 महीना में कांग्रेस ने हर आलोचक हर अस्ति और हर विपक्षी विचार को देशद्रोह तंमगा लगाकर कुचलना का प्रयास किया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर व आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया।
उक्त सेमिनार में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, अवध राज बिलैया अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, अशोक अवधिया, हारुन खान, जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल सोनी, दिलीप ताम्रकार सुशीला मार्को इंद्रावती धुर्वे प्रीतम मरावी महेश पाराशर जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता मनका सिंह बनवासी सियाराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, शिवराम राजपूत, माधव सिंह तेकाम, सुशील यादव, वर्षा कुशराम, लक्ष्मी प्रसाद द्वारकेश, भजन चक्रवर्ती, अनिल साहू, सुदामा प्रसाद बर्मन, आकाश नामदेव, राजेश्वर साहू, हीरेंद्र मरावी, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक लक्ष्मण ठाकुर सुशील राय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सरस जनपद अध्यक्ष आशा सिंह धुर्वे जनपद सदस्य मालती तिवारी मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर भागीरथ उरैती, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा राजेंद्र परमार यशवंत तोमर राजकुमार मोगरे राजकुमार पचौरी बीएस यादव ललन ठाकुर मनोज सारथी कुलदीप नंदा अजीत सरिवान भारत सिंह राजपूत बाबूलाल बंजारा कोमल प्रसाद यादव रामरूप राजपूत विष्णु प्रसाद, सत्य प्रकाश मोगरे घनश्याम साहू बबलू गौतम दिनेश सोनी रामस्वरूप साहू संतोष कुमार प्रभात झरिया कृष्णपाल धुर्वे रामकुमार बनवासी केहरलाल यादव रामानंद विनय धार्या, शिवनारायण यादव महेंद्र मोंगरे, अखिलेश बनवासी रामकुमार मौहरी, तान सिंह ठाकुर लक्ष्मण बिलागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

error: Content is protected !!