भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर में सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
डिंडौरी हर पहर खबर गाँव शहर । आतंकियों पर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के समर्थन और सेना के अद्वितीय पराऋम को सम्मान देने के उद्देश्य से भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिवस भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के प्रभारी राकेश सिंह परस्ते, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष हीरेंद्र सिंह मरावी, जीतू राय, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी ने तिरंगा यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है। हमारे जांबाज जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, यह भारतीय सैन्य ताकत का प्रतीक है कि यह तिरंगा युवाओं को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह यात्रा सिर्फ भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का नहीं बल्कि युवाओं और बच्चों में देश प्रेम की भावनाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए है। कार्यक्रम में राकेश सिंह परस्ते, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गोलू हिरेंद्र सिंह मरावी, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, दिलीप झारिया, रामकुमार परस्ते, जीतू राय,संतोषी विश्वकर्मा,उत्तम चंद असाटी,डॉ अर्जुन झारिया,मोहन झारिया,राहुल रैकवार,अनूप कुशराम,सुरेश बर्मन, बद्रीविशाल झारिया, संजय झारिया, रोहित असाटी, मानस असाटी, आशु असाटी, विश्वनाथ झारिया, रघुनाथ सिंह ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।