Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • भाजपा ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

भाजपा ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

डिण्डौरी हर पहर खबर गाँव शहर । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के पर्याय महान शिक्षाविद् प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित की। अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि भारत एवं कश्मीर को मिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे तथा उनका कहना था कश्मीर मे परमिट नीति व दो विधान, दो प्रधान, एवं दो निशान जैसे देशविरोधी नीतियो का लगातार विरोध करते रहे। 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों मे मृत्यु हो गई थी भाजपा इस दिन को बलिदान दिवस के रूप मे मनाती है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की संस्कृति और अस्मिता के भाव को लेकर अपना कार्य प्रांरभ किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के कारण ही आज भाजपा 14 करोड़ सदस्य की विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर क्षेत्र मे नेतृत्व कर रहे है उसमे कहीं न कहीं डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल जी की देन है। देश मे दो विधान,दो निशान,दो प्रधान नही चलेगा का नारा लगाकर डाॅ. मुखर्जी ने इन नारो के साथ जम्मू कश्मीर मे परमिट के नियम को नकारते हुए आंदोलन किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व आभार जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने व्यक्त ने किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान , जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला पंचायत सदस्य ज्योतिप्रकाश धुर्वे, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र दुबे, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस,वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धमकेती, गंगा तिवारी, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री भगीरथ उरैती, चंद्रशेखर नायक, अजय बर्मन, युवामोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश छाबड़ा, डिम्पल दीक्षित, कान्हा शर्मा, शांतनु पाठक,सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

error: Content is protected !!