पारम्परिक नृतक एवं ढोल नगाड़े के साथ हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
डिण्डौरी हर पहर खबर गाँव शहर । जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल बजाग पहुचे जहाँ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक नेतृक दल के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बजाग मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का शाॅल श्रीफल भेटकर स्वागत किया।
स्वागत सभा मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम ने सर्वप्रथम माॅ नर्मदा के चरणो मे प्रणाम करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता की पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा संगठन मे ही संभव है। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक सुनिश्चित स्थान एवं सभी का सम्मान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। में आपको विश्वास के साथ कहता हूॅ कि हम सब मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेंहनत करेगे एवं संगठन को नई उॅचाई पर पहुॅचाने का कार्य करेगें। हम सभी पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी के चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना है, और निरंतर कार्य करते रहना है।
भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हमारे चमरूसिंह जी जो कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हुए है हम सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेगे। भाजपा मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की पहचान हमेशा होती है। एवं उनके कार्यो के अनुरूप उन्हे दायित्व मिलता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने कहा कि हम सभी को भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करना है जिस प्रकार से भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार ने विगत बर्षो मे जो विकास किया है वह कांगे्रस ने 70 साल के इतिहास मे कभी नही किया। हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का विकास ही हमारा मूल मंत्र है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि भाजपा संगठन हर कार्यकर्ता की चिंता करता है, हम अपने कार्य के साथ समय समय कर संगठन को मिलकर मजबूत करने का काम करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपुत ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भाजपा सरकार केंद्र व राज्य में दोनों चहुमुखी विकास कर रहे हैं जिसका अध्ययन है कि आज गांव-गांव में सड़क नल पानी एवं सुविधाएं मिल रही है हम सभी को संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन रात मतदान केंद्र पर निरंतर प्रवास कर संगठन को मजबूत करेंगे।
मंच का संचालन वरिष्ठ नेता कमलेश पटेरिया एवं आभार जिला जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे ने व्यक्त किया।