Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • कलेक्टर नेहा मारव्या ने घुसिया माल में प्रस्तावित राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना का स्थल निरीक्षण किया

कलेक्टर नेहा मारव्या ने घुसिया माल में प्रस्तावित राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना का स्थल निरीक्षण किया


डिंडोरी हर पहर खबर गाँव शहर । कलेक्टर नेहा मारव्या ने आज ग्राम घुसिया माल में नर्मदा नदी पर प्रस्तावित राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बहुउद्देशीय परियोजना की निर्माण संरचनाओं का अवलोकन किया। बताया गया कि राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना में बांध, बिजली घर एवं पाईप सिंचाई प्रणाली को शामिल किया गया है, जिसके अनुरूप निर्माण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना से किसानों को रबी एवं खरीफ दोनों फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति भी की जाएगी। उक्त परियोजना से 25000 किलोवॉट बिजली उत्पादन का कार्य किया जाएगा तथा बांध पर सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। जिससे लोगों को पेयजल, सिंचाई एवं विद्युत के साथ साथ आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निर्माण एजेंसी एएफसीओएन द्वारा उक्त परियोजना का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर नेहा मारव्या ने निर्माण कार्य की लागत एवं समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को भू-अर्जन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें। कलेक्टर मारव्या ने प्रस्तावित परियोजना के निमार्ण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला, एसडीएम एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, तहसीलदार शंशाक शेंडे, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं निमार्ण एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

error: Content is protected !!