दिल्ली की जनता ने 26 वर्षों के बाद भाजपा को सौपी सत्ता,सांसद कुलस्ते डिंडोरी पूर्व जिला अध्यक्ष बिलैया ने किया था प्रचार
डिंडोरी हर पहर खबर गाँव शहर । दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 वर्षों का सुखा भारतीय जनता पार्टी का आज समाप्त हो गया है यहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एंव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते दिल्ली कि जनता के बीच अपना भरोसा स्थापित करते हुए दिल्ली कि सत्ता से आम आदमी पार्टी को बेदखल कर दिया जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारकों व कार्यकर्ता पदाधिकारी ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर दिल्ली कि जनता को भविष्य कि दिल्ली भाजपा के संकल्प पत्र पर दिल्ली की जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए भाजपा की 26 वर्षों के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में वापसी कराते हुए स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है । बतला दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रचार प्रसार करने डिंडोरी से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने जनसंपर्क कर भाजपा मालवीय नगर विधानसभा के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के लिए वोट मांगा जहां मालवीय नगर विधानसभा के देवतुल्य मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद देते हुए सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती को नकारते हुए सतीश उपाध्याय को अपना आशीर्वाद दिया सतीश उपाध्याय मालवीय नगर विधानसभा से विजई घोषित हुए हैं तो वहीं उत्तम नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मंडला डिंडोरी के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा उत्तम नगर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद मांगा उत्तम नगर विधानसभा की जनता ने यहाँ भी भाजपा को विजयश्री का आशीर्वाद दिया है 26 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है जिसका श्रे भाजपा के श्रीष नेतृत्व एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी को जाता है देशभर में दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक जीत प्राप्त होने पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ ही आतिशबाजी करते हुए बधाई प्रेषित कर होली से पहले अबीर उड़ा उत्सव मना रहे हैं