Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजयी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजयी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डिण्डौरी हर पहर खबर गाँव शहर । विगत 27 साल बाद दिल्ली मे भाजपा की ऐतिहासिक सीटों के साथ भाजपा की वापसी हुई है एवं एक बार फिर से भाजपा की सरकार दिल्ली प्रदेश मे बनने जा रही है। इसी कड़ी में देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम के नेतृत्व मंे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा के सामने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि मोदी जी की नीतियों को जनता ने स्पष्ठ जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झुठ और भ्रष्टाचार को नही बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जों देती है। आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झुठ की राजनीति को करारा जबाव दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। इस दौरान म.प्र. सरकार के पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन शर्मा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, जिला पंचायत सदस्य ज्योतिप्रकाश धुर्वे, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, भागीरथ उरैती, धु्रव पटेल, मोहन सिंह राठौर, प्रवीण बर्मन, जयसिंह राजपूत, रजनीश राय, दीपन खम्पारिया, नीलू जैन, अविनाश छावड़ा, कान्हा शर्मा, राजेन्द्र परमार, शैलेन्द्र ठाकुर, यशवंत तोमर, गोपालदास बघेल, नरेश चंदेल, प्रेमसिंह धुर्वे, संदीप तेकाम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

error: Content is protected !!