भाजपा और देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल के संघर्षों व आदर्शों को याद रखेगा- भाजपा कार्यकर्ता
डॉ. मुखर्जी व पं. दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा कर रहे हैं – चमरू सिंह नेताम
डिण्डोरीहर पहर खबर गाँव शहर । जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 लगाकर देश की जनता के साथ पाप किया। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए बलिदान दिया। भाजपा और देश जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संघर्षों व आदर्शों को हमेशा याद रखेगा। कार्यकर्ता आज पूरे देश में डॉ. मुखर्जी व पंडित दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा कर रहे हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर राष्ट्रीय एकता की आधारशिला को शिद्दत से मजबूत किया। भविष्य के संकटों को देखते हुए जवाहर लाल नेहरू को अहसास कराया कि धारा 370 लगाना भारत की सांस्कृतिक एकता पर प्रहार है। डॉ. मुखर्जी देश की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के पक्षधर थे। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए नई दिशा, नये विचार दिये। आज हमें उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि भारतीय जनमानस की आवाज को बड़ी मुखरता से तत्कालीन सरकार के सामने रखकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. मुखर्जी का 33 साल की आयु में वाइस चांसलर बनना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। भारत राष्ट्र को और अधिक शक्तिशाली, समरस एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज श्री मुखर्जी के विचार और भी प्रासंगिक हैं। भारत राष्ट्र सदैव पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ऋणी रहेगा। उनके द्वारा कश्मीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में धारा-370 का कलंक जारी रहा एवं 40 हजार निरपराध लोग पीड़ा और हिंसा के शिकार हुए। प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़-संकल्प ने देश को धारा-370 से मुक्ति प्रदान की। प्रधामनंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ रहा है।
महापुरूषों को याद करने से जीवन में नैतिकता व संघर्ष बना रहता है। महापुरूषों और उनके संघर्षों व आदर्शों को याद करने से जीवन में नैतिकता व संघर्ष बना रहता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। डॉ. मुखर्जी और पं. दीनदयाल जी के त्याग, तपस्या और बलिदान से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 को हटाया गया और वहां अब चैन और शांति का माहौल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्वगुरु बनकर देश के हर व्यक्ति के सपने को साकार करेगा।
मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व आभार मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने व्यक्त किया।
उक्त बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अवध राज बिलैया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को जिला मंत्री सपना जैन जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेश धूमकेती, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परसराम नागेश, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता राकेश सिहारे,बृजेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, तरुण ठाकुर, बोधराम सरैया, मोहन सिंह राठौर, प्रवीण बर्मन, शांतनु पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।